देश

यूपी के बरेली में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा चकनाचूर, धरपकड़ तेज

बरेली रेलवे पुलिस बल के स्टेशन प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब ट्रेन दिल्ली से वाराणसी जा रही थी।

Image

ट्रेन पर पथराव (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Kashi Vishwanath Express: उत्तर प्रदेश के बरेली में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई है। अज्ञात लोगों ने फतेहगंज पश्चिम के पास धनेटा हॉल्ट पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर पथराव किया जिसमें एक कोच की खिड़की चकनाचूर हो गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

बरेली रेलवे पुलिस बल के स्टेशन प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब ट्रेन दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। सिंह ने कहा कि जब ट्रेन धनेटा हॉल्ट पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे कोच बी-1 की खिड़की टूट गई।

घटना के संबंध में रामपुर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिंह ने कहा कि आरपीएफ ने पथराव करने वालों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए बरेली जंक्शन से चंदौसी, मुरादाबाद और शाहजहांपुर तक रेलवे लाइन के किनारे के गांवों में तलाशी अभियान शुरू किया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article