देश

VIDEO: पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज; PM मोदी समेत ये चेहरे हुए शामिल

Vladimir Putin in India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया, जहां राष्ट्रपति पुतिन समेत उनका पूरा रूसी प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई अन्य वीआईपी शामिल हुए।

Image

पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज (फोटो साभार: @rashtrapatibhvn)

Photo : Twitter

Vladimir Putin in India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया, जहां राष्ट्रपति पुतिन समेत उनका पूरा रूसी प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी शक्तिकांत दास सहित कई अन्य वीआईपी शामिल हुए।

राष्ट्रपति ने 'एक्स' पर पुतिन के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, ''राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया और उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने भारत-रूस की खास साझेदारी के लिए पुतिन के समर्थन को सराहा। दोनों नेताओं ने भरोसा जताया कि भारत और रूस के बीच दोस्ती, जो कई सालों से मजबूत रही है, आने वाले कई सालों तक और भी फलेगी-फूलेगी।''

PM मोदी ने पुतिन को भेंट की असम की काली चाय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उपहार स्वरूप असम की स्वादिष्ट काली चाय, कश्मीरी केसर, हस्तनिर्मित घोड़े की चांदी की प्रतिकृति, एक सजावटी टी सेट और भगवद गीता का एक रूसी संस्करण भेंट किया। श्रीमद्भगवद्गीता महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को कर्तव्य, शाश्वत आत्मा और आध्यात्मिक मुक्ति के बारे में मार्गदर्शन प्रस्तुत करती है।

अधिकारियों ने बताया कि इसका कालातीत ज्ञान नैतिक जीवन, मन पर नियंत्रण और आंतरिक शांति के लिए प्रेरणा देता है और अनुवादों के माध्यम से यह दुनिया भर के आधुनिक पाठकों के लिए सुलभ हो गया है। ब्रह्मपुत्र के उपजाऊ मैदानों में उगाई जाने वाली असम की काली चाय अपने अनोखे स्वाद और ‘असमिका’ किस्म के पारंपरिक प्रसंस्करण के लिए प्रसिद्ध है। इस चाय को वर्ष 2007 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिला था। यह चाय अपनी सांस्कृतिक विरासत के अलावा, इसके संभावित स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जानी जाती है।

पुतिन को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया

इससे पहले, पुतिन को शुक्रवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद, पुतिन राजघाट पहुंचे और वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

सनद रहे कि रूसी राष्ट्रपति गुरुवार शाम लगभग सात बजे नई दिल्ली पहुंचे थे। वह चार साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए व्यक्तिगत रूप से उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़