देश

Tirupati Mandir Stampede: तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत; 25 घायल

Tirupati Mandir Stampede: तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़ में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई। यह भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं।

Image

तिरुपति मंदिर में भगदड़

Photo : ANI

Tirupati Mandir Stampede: तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे। घटना उस वक्त हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। भगदड़ मचने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसमें मल्लिका नाम की एक महिला समेत 7 लोगों की मौत होने की खबर है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। सीएम नायडू कल सुबह 10.30 बजे तिरुपति जाएंगे।

हालांकि, भगदड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू में किया। जानकारी के मुताबिक, दर्शन के लिए लाइन में करीब 4,000 हजार से अधिक लोग लगे था। तभी यह हादसा हो गया।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।''

CM चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में विष्णु निवासम के पास तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन के लिए टोकन लेने के दौरान हुई भगदड़ में चार श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि वह इस घटना में चार लोगों की मौत से बेहद दुखी हैं। यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए एकत्र हुए थे।

सीएम ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। सीएम समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात करके मौजूदा स्थिति से अवगत हैं। सीएम ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है, ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने आपातकालीन बैठक बुलाकर इस घटना का जायजा लिया और मीडिया को स्थिति के बारे में जानकारी देने का वादा किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article