देश

मौत का काफिला! चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में फिर मची भगदड़, 3 की मौत; पहले भी कई लोग गंवा चुके हैं जान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2023, 10:00 PM IST

Stampede in Chandrababu Naidu Road Show: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में मची इस भगदड़ पर हैरानी जताई। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही परिवारों को सरकारी सहायता का आश्वासन भी दिया है। इसी तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।

Image

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़

Photo : ANI

Stampede in Chandrababu Naidu Road Show: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में एक बार फिर से भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।

चार दिनों के अंदर दूसरी घटना

घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में घटी है। चार दिनों के अंदर यह दूसरी बार है जब लोगों की जान चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में गई है। नायडू इस समय राज्य में 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कई राजनीतिक बैठकें कर रहे हैं।

सीएम ने जताई हैरानी

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में मची भगदड़ पर हैरानी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता का आश्वासन भी दिया है।

पहले हुई थी 8 की मौत

इसेस पहले बुधवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें एक महिला भी थी। तब कई लोग खुली नहर में गिर गए थे। ये लोग नायडू की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे, जो वहां रोड शो के लिए आ रहे थे।

तब दिया था मुआवजा

घटना के बाद चंद्रबाबू नायडू ने तुरंत रोड शो को रद्द कर दिया था। उसके बाद मृतक के परिवारों को उन्होंने 24 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था- "यह एक दुखद घटना है। मुझे इसका बहुत अफ़सोस हो रहा है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित