देश

Stampede at Chandrababu Naidu roadshow : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 8 लोगों की मौत

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 29, 2022, 12:05 AM IST

Stampede at Chandrababu Naidu roadshow : आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के कंदुकुर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, यह घटना राज्य में एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान हुई।

Image

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़

Photo : Times Now Digital

Stampede at Chandrababu Naidu roadshow : आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के कंदुकुर में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, यह घटना राज्य में एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान हुई। घटना के वक्त नायडू की तेलुगू देशम पार्टी नेल्लोर में रोड शो कर रही थी। इस बीच चंद्रबाबू ने एनटीआर ट्रस्ट के माध्यम से मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की शिक्षा का वादा किया।

नहर में गिरने से एक महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब विधानसभा में विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू वहां एक एक रोडशो को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लोग बड़ी संख्या में सभास्थल पर पहुंच गए थे और लोगों में आगे जाने की आपाधापी होने लगी। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस का कहना है कि स्पष्ट तस्वीर बाद में सामने आएगी। उसके अनुसार घायलों का इलाज चल रहा है। नायडू ने इस घटना के तत्काल बाद अपनी सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिवारों के लिए 10 - 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से घायलों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा है।

टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव और नायडू के बेटे नारा लोकेश ने एक ट्वीट में लिखा कि टीडीपी कार्यकर्ताओं की मौत पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें