देश

Spicejet Aircraft: गोवा से पुणे जा रहे स्पाइसजेट विमान की 'खिड़की का फ्रेम' हवा में उखड़ गया, सभी यात्री सुरक्षित

स्पाइसजेट ने कहा, 'क्यू400 विमान में बहुस्तरीय खिड़कियां लगी हैं, जिनमें मजबूत, दबाव सहने वाला बाहरी शीशा भी शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्रियों की सुरक्षा को कभी खतरा न हो, यहां तक कि सतही या कॉस्मेटिक घटक के ढीले होने की अप्रत्याशित घटना में भी।'

Image

स्पाइसजेट फ्लाइट

Spicejet Aircraft News: गोवा से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया, हालांकि यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। एयरलाइंस की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गयी।एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अगले (पुणे) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार फ्रेम को ठीक कर दिया गया।

स्पाइसजेट की तरफ से हालांकि अन्य विवरण साझा नहीं किये गए।एयरलाइन ने एक बयान में कहा, 'क्यू400 विमान में से एक की ‘कॉस्मेटिक’ (आंतरिक) खिड़की का फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया।'

स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन में दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसने कहा कि जो हिस्सा उखड़ गया था, वह एक गैर-संरचनात्मक घटक था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे किसी भी तरह से विमान की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ।

स्पाइसजेट ने कहा, 'क्यू400 विमान में बहुस्तरीय खिड़कियां लगी हैं, जिनमें मजबूत, दबाव सहने वाला बाहरी शीशा भी शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्रियों की सुरक्षा को कभी खतरा न हो, यहां तक कि सतही या कॉस्मेटिक घटक के ढीले होने की अप्रत्याशित घटना में भी।'

विमान की उड़ान योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विमान की उखड़ी हुई खिड़की का वीडियो पोस्ट किया। यात्री ने पोस्ट में विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को टैग करते हुए कहा, 'आज स्पाइसजेट (उड़ान) गोवा से पुणे जा रही है। विमान का पूरा आंतरिक खिड़की ढांचा बीच उड़ान में ही गिर गया। अब इस विमान को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है। आश्चर्य है कि क्या यह उड़ान के योग्य है ?'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article