बिजनेस

Spicejet: स्पाइसजेट ने एक और विवाद सुलझाया,एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ हुआ समझौता

Spicejet: स्पाइसजेट ने एयरकैसल (आयरलैंड) डेजिग्नेटेड एक्टिविटी कंपनी और विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज (डबलिन) लिमिटेड के साथ 2.339 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इसके तहत कुल 50 लाख डॉलर का भुगतान किया गया।

Image

स्पाइसजेट ने विवाद सुलझाया

Photo : iStock

Spicejet: विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने लीज पर विमान देने वाली दो कंपनी एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ 2.339 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विवाद को सुलझा लिया है।इससे कुछ दिन पहले उसने अमेरिका स्थित लीज देने वाली कंपनी बीबीएएम के साथ भी इसी तरह का विवाद कंपनी ने सुलझाया था। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि समझौते के तहत दोनों पक्ष संबंधित सभी मुकदमे और विवाद उचित मंचों से वापस लेंगे। इसके पहले स्पाइसजेट ने विमान लीज पर देने वाली कंपनी बैबकॉक एंड ब्राउन एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट (बीबीएएम) के साथ 13.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विवाद बीते बुधवार को सुलझाने का ऐलान किया था।

कैसे सुलझा विवाद

बयान में कहा गया, स्पाइसजेट ने एयरकैसल (आयरलैंड) डेजिग्नेटेड एक्टिविटी कंपनी और विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज (डबलिन) लिमिटेड के साथ 2.339 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इसके तहत कुल 50 लाख डॉलर का भुगतान किया गया। साथ ही कुछ विमान इंजनों से संबंधित समझौता भी किया गया है।इसमें कहा गया, दोनों पक्ष सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिये इस समझौते पर पहुंचे हैं तथा मामले को अदालत के बाहर सुलझाने का विकल्प चुना है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि हमने एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ लंबे समय से जारी विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस और अन्य महत्वपूर्ण समझौतों के साथ स्पाइसजेट अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और अधिक मजबूत भविष्य के लिए आधार तैयार करने में लगी है।

बैबकॉक के साथ भी सुलझा विवाद

इसके पहले बीते बुधवार को स्पाइसजेट ने विमान लीज पर देने वाली कंपनी बैबकॉक एंड ब्राउन एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट (बीबीएएम) के साथ 13.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की घोषणा की थी। विमानन कंपनी ने बयान में कहा था, होराइजन एविएशन 1 लिमिटेड, होराइजन II एविएशन 3 लिमिटेड और होराइजन III एविएशन 2 लिमिटेड के साथ 13.18 करोड़ डॉलर (1,107 करोड़ रुपये) का विवाद 2.25 करोड़ डॉलर में सुलझा लिया गया है। ये सभी पट्टेदार बीबीएएम के प्रबंधन के अधीन हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article