देश

सपा विधायक रफीक अंसारी बाराबंकी से गिरफ्तार, हाई कोर्ट से जारी हुए थे 101 गैर जमानती वारंट; नहीं हुए थे पेश

MLA Rafiq Ansari: सपा विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है।

Image

समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी बाराबंकी से गिरफ्तार

Photo : Twitter

SP MLA Rafiq Ansari arrested: इलाहाबाद हाई कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद सपा विधायक रफीक अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कार में बैठाकर मेरठ के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। बता दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1995 के मामले में मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी को राहत देने से इनकार कर दिया। विधायक की NBW के आदेश के खिलाफ की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज भी कर दिया था। सपा नेता के खिलाफ 1997 से 2015 के बीच 100 ज्यादा गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे। इसके बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके चलते आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मेरठ पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी के घर पर भी दबिश दी थी लेकिन वो नहीं मिले थे।

मामले कोर्ट ने 22 जुलाई के लिए किया था सूचीबद्ध

बार-बार गैर-जमानती वारंट और धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की प्रक्रिया के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए थे और स्थानीय अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। यहां उनके वकील ने तर्क दिया कि मामले में मूल रूप से 22 आरोपियों को 1997 के फैसले में बरी कर दिया गया था। इसलिए उनके खिलाफ केस कार्रवाई रद्द होनी चाहिए।

जिसके बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि वह रफीक अंसारी के खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा पहले ही जारी किए गए गैर-जमानती वारंट की तामील सुनिश्चित करें। यदि वह अभी तक तामील नहीं हुआ है और अगली तारीख पर अनुपालन हलफनामा दायर किया जाएगा। अनुपालन हलफनामा दाखिल करने के सीमित उद्देश्य के लिए मामले को कोर्ट ने 22 जुलाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश भी दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article