देश

फिर बिगड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल, अब कहा- 'मैं अगर अपनी अंडरवियर उतार दूं तो... देखें ये Viral Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 13, 2023, 04:26 PM IST

Swami Prasad Maurya latest statement: यूपी के मऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे लेकर बवाल हो सकता है, इस बार उन्होंने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है।

Image

स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है

Photo : BCCL

Swami Prasad Maurya latest controversy: समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अपने विवादित बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं, इस दफा उन्होंने सीमा से परे जाकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर कोई भी शर्म से गढ़ जाए, उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौर हो कि स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरितमानस पर दिया गया बयान अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि उनके ताजा बयान से सियासी माहौल फिर गरमा गया है और इस पर भी विवाद तय माना जा रहा है।

मऊ में इस बार स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि-बीजेपी के मंत्रियों के घी खा खाकर पेट मोटे हो गए हैं और मैं 6 बार कैबिनेट मंत्री की शपथ ले चुका हूं। भाषा की मर्यादा लांघते हुए मौर्य ने कहा कि मैं अगर अपनी अंडरवियर उतार दूं तो आप लोग मेरी हड्डी गिन लेंगे।

इससे पहले भी पिछले महीने स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा था, 'जाति-व्यवस्था पंडितो (ब्राह्मणों) ने बनाई है, यह कहकर RSS प्रमुख श्री भागवत ने धर्म की आड़ में महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ो को गाली देने वाले तथाकथित धर्म के ठेकेदारों व ढोंगियों की कलई खोल दी, कम से कम अब तो रामचरित्र मानस से आपत्तिजनक टिप्पणी हटाने के लिये आगे आयें। यदि यह बयान मजबूरी का नहीं है तो साहस दिखाते हुए केंद्र सरकार को कहकर, रामचरितमानस से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर नीच, अधम कहने तथा महिलाओं, आदिवासियों, दलितों व पिछड़ों को प्रताड़ित, अपमानित करने वाली टिप्पणियों को हटवायें। मात्र बयान देकर लीपापोती करने से बात बनने वाली नही है।' गौर हो कि वो 'जाति व्यवस्था ब्राह्मणों ने बनाई है' संघ प्रमुख के बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये ट्वीट किया था।

वीडियो साभार- Ankur Dixit

@AnkurUP32_

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article