देश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गंगा में लगाई डुबकी, शेयर की फोटो

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ लोग पुण्य पाने के लिए गंगा में स्नान करने जाते हैं, कुछ लोग दान देने जाते हैं और कुछ लोग अपने पापों को धोने जाते हैं। हम पुण्य और दान दोनों के लिए जाएंगे। सपा प्रमुख यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक खाते पर एक पोस्ट में कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद।

Image

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया गंगा में स्नान

Photo : Twitter

Akhilesh Yadav Takes Dip In Ganga: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा नदी में स्नान किया। सपा प्रमुख यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक खाते पर एक पोस्ट में कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद। यादव ने इस पोस्ट में गंगा नदी में स्नान करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं। यादव के पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कहां गंगा स्नान किया लेकिन सूत्रों ने बताया कि सपा प्रमुख मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान करने गए थे।

कुछ लोग अपने पाप धोने जाते हैं गंगा- अखिलेश यादव

इसके पहले यहां सपा मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती (12 जनवरी) पर आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों ने कुंभ में जाने के बारे में जब अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा था कि मैं हमेशा कुंभ गया हूं और आप कहो तो वह तस्वीर भी साझा कर सकता हूं, जब मैंने समय-समय पर गंगा में स्नान किया है। कम से कम वह भी तस्वीरें साझा करें जो दूसरों को कह रहे हैं कि गंगा में नहाओ। यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग पुण्य करने के इरादे से स्नान करने गंगा जाते हैं, कुछ लोग दान करने जाते हैं और कुछ लोग अपने पाप धोने जाते हैं। हम लोग पुण्य और दान के लिए जाएंगे। सपा प्रमुख ने 2919 में भी कुंभ के आयोजन में प्रयागराज में गंगा स्नान किए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article