देश

कुछ और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी सोनिया गांधी;अब कैसी है हालत, जानें हेल्थ अपडेट

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह अगले कुछ और दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी रहेंगी।

Image

सोनिया गांधी हेल्थ अपडेट।

Photo : PTI

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को अभी कुछ और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। उन्हें बीते दिन तबीयत खराब होने के बाद राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर रख रही नजर

अस्पताल के मुताबिक,उन्हें मंगलवार रात लगभग 10.22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल ने कहा कि चिकित्सक पेट और ’यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं।

सूत्रों ने पहले कहा था कि सोनिया गांधी संभवतः मौसम में बदलाव के कारण अस्वस्थ थीं और उन्हें देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था। उनका कहना था कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है।

जनवरी में भी हुई थी ऐसी दिक्कत

गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी को जनवरी माह में भी ऐसी ही दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया था। तब उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया था। उस समय सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को हाल के वर्षों में कई बार स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सकीय देखरेख में रहना पड़ा है। कुछ महीने पहले उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ