देश

'पंजाब को कुछ लोगों ने अपना ATM समझ लिया...'; इधर केजरीवाल ने AAP विधायकों संग की बैठक, उधर स्वाति मालिवाल ने घेरा

AAP Leader's Meet: दिल्ली चुनाव में बड़ी हार के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को मंगलवार को दिल्ली बुलाया है। इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ लिया है। रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, रियल एस्टेट। इस लूट को रोकना पड़ेगा…

Image

राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल (फोटो साभार: @SwatiJaiHind)

Photo : Twitter

AAP Leader's Meet: दिल्ली चुनाव में बड़ी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के सभी विधायकों को मंगलवार को दिल्ली बुलाया है। पार्टी के मुताबिक, बैठक में हार का विश्लेषण किया जाएगा। इस मीटिंग से पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया।

स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "पंजाब को कुछ लोगों ने अपना एटीएम समझ लिया है। रेत खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग, रियल एस्टेट। इस लूट को रोकना पड़ेगा…"

कपूरथला हाउस में चला रहा मंथन

बता दें कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्रीगण और राज्य के आप विधायकों तथा सांसदों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक हो रही है। केजरीवाल ने यह बैठक पंजाब में पार्टी की इकाई में बढ़ रहे आंतरिक कलह के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों की समीक्षा के लिए तथा पंजाब के नेताओं की प्रतिक्रिया जानने के लिए भी है, क्योंकि इन नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार में सक्रिय भागीदारी की थी।

क्या है पूरा मामला?

ज्ञात हो कि विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके पद से हटाने की योजना बना रहे हैं। मंगलवार को कपूरथला हाउस में विधायकों की बैठक से पहले, कुछ विधायक सोमवार दोपहर और 10 से 12 विधायक शाम 6 बजे तक दिल्ली पहुंच चुके थे।

बैठक से पहले कई विधायक केजरीवाल से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी में उत्कृष्ट काम करने वाले विधायकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, खासकर उन मंत्रियों और विधायकों को जिन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीती हुई 22 सीटों की जिम्मेदारी संभाली थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें