देश

'कुछ ताकतें देश के युवाओं को निगेटिव पॉलिटिक्स...', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने CJP पर बोला परोक्ष हमला

NEET Paper Leak: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को निगेटिव पॉलिटिक्स की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, "विदेश में बैठे कुछ लोग यह मान लेते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा-निर्देश दे सकते हैं।"

Image

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो साभार: @NitinNabin)

Photo : Twitter

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में स्कूली छात्रों, युवाओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीजेपी इस विरोध प्रदर्शन के बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, "विदेश में बैठे कुछ लोग यह मान लेते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा-निर्देश दे सकते हैं।"

'पॉजिटिक पॉलिटिक्स में शामिल होंगे युवा'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''आज का युवक देश के निर्माण और अपने भविष्य के लिए काम करना चाहता है, लेकिन कुछ लोगों ने देश के युवाओं को एंटी-एस्टेब्लिशमेंट का लेबल लगा दिया है, मैं मानता हूं कि देश का युवक नवाचार और सृजन के लिए जाना जाता है... जो लोग इस देश के युवाओं को नेगेटिव पॉलिटिक्स में घसीटना चाहते हैं, मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा पॉजिटिव पॉलिटिक्स में शामिल होगा।''

उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र के आधार पर निश्चित तौर पर हर प्रकार का विरोध करेंगे, लेकिन हम लोकतंत्र के स्टैंडर्ड को खत्म नहीं होने देंगे। विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत का युवा किसान के साथ चौपाल में रहता है, कोचिंग इंस्टीट्यूड में रहता है, कॉलेज कैंपस में रहता है, लेकिन भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विकसित भारत 2047' के विजन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, "25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकल चुके हैं और 80 करोड़ लोगों को पांच किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें