देश

अजीब घटना: पहली बार सांप ने काटा तो बच गया, 5 दिन बाद फिर उसी सांप ने दूसरे पैर में काटा, हुई मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 30, 2023, 11:40 PM IST

दोनों बार जसब खान को एक सांप ने काट लिया था, जिसे 'बंदी' के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाने वाले वाइपर की एक उप-प्रजाति है।

Image

Death by snake bite

Photo : iStock

Snake Bites Man: राजस्थान के 44 साल के एक शख्स को एक सांप ने पांच दिन के अंतराल में दो बार काट लिया। पहली बार तो वह बच गया लेकिन दूसरी बार काटे जाने से उसकी जान चली गई। जसब खान को 20 जून को सांप ने काट लिया था। पोखरण के एक अस्पताल में चार दिनों तक इलाज कराने के बाद वह सांप के काटने से बच गया था। लेकिन जसब खान के अस्पताल से घर लौटने के एक दिन बाद 26 जून को उसे एक बार फिर सांप ने काट लिया। इस बार जसब की जोधपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जसब खान जोधपुर जिले के मेहरानगढ़ गांव का रहने वाला था। कहा जाता है कि दोनों बार जसब खान को एक सांप ने काट लिया था, जिसे 'बंदी' के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाने वाले वाइपर की एक उप-प्रजाति है। इस दुखद और अजीब घटना की जांच अब भणियाणा पुलिस कर रही है।

20 जून को जसब को टखने पर सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे पोखरण के एक अस्पताल ले जाया गया। उसने इलाज कराया और 25 जून को घर लौट आया। हालांकि, एक दिन बाद ही सांप ने उसे काट लिया। इस बार उसके दूसरे पैर में भी।

ऐसा कहा जा रहा है कि जसब खान दूसरी बार सांप के जहर से बच नहीं सका, क्योंकि उसका शरीर अभी भी पहले सर्पदंश से उबर रहा था। जसब के परिवार में उनकी मां, पत्नी, चार बेटियां और एक 5 साल का बेटा है। जसब की मौत के लिए जिम्मेदार इस सांप को उसके परिवार वालों ने मार डाला है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट