देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा के दौरान गूंजे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो फिर राहुल गांधी ने क्या किया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 06:38 AM IST

Rahul Gandhi on Modi-Modi Slogans: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 'मोदी-मोदी' के नारे लगे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना काफिला रोकर नारे लगा रहे लोगों से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें आलू दिए और गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। राहुल ने क्या कहा, इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Image

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता।

Photo : Times Now Digital

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो "मोदी-मोदी" के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेता गांधी ने अपना काफिला रोकर नारे लगा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें आलू दिए और गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। बाद में शाम को, गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए इस घटना का उल्लेख किया और कहा कि "नफरत के बाज़ार" में "मोहब्बत की दुकान" खोलकर ऐसी घटनाओं का सामना करना आसान है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" के नारे लगाए

जब यह यात्रा शाजापुर से गुजर रहा थी तो एबी रोड पर पार्षद मुकेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में "मोदी-मोदी" के नारे लगा रहा था। समूह को देखते ही गांधी ने उनके साथ बातचीत करने के लिए काफिला रोक दिया और एक-दूसरे का अभिवादन किया, हाथ मिलाया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" के नारे लगाए।

हाथ मिलाने के बाद राहुल गांधी ने दी 'फ्लाइंग किस'

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने और हाथ मिलाने के बाद गांधी अपने वाहन की ओर लौट गये। वाहन में बैठकर, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह की ओर हाथ हिलाया और उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ दी। बाद में शाजापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा पार्षद दुबे ने कहा कि जब उन्होंने 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए तो गांधी वाहन से उतरकर नीचे आए। उन्होंने कहा, 'मैंने गांधी से कहा कि आपका स्वागत है।' उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता को आलू भी सौंपे। गांधी की यात्रा बाद में यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुई।

'नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलो', राहुल

उज्जैन में अपने वाहन से एक सभा को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा, 'नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलो। यह काफी आसान है। यह उतना मुश्किल नहीं है। कभी-कभी यात्रा के दौरान ऐसा होता है, जैसे आज हुआ।' उन्होंने कहा, 'भाजपा के तीन-चार लोग झंडे लेकर खड़े थे। वे चिल्ला रहे थे। मैंने गाड़ी से उतरकर हाथ मिलाया और पूछा भाई कैसे हो? और उन्होंने चिल्लाना बंद कर दिया और मुस्कुराने लगे और फिर जब मैं जा रहा था, तो वे ऐसा ही (फ्लाइंग किस) कर रहे थे ।' इससे पहले, गांधी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article