Ranya Rao News: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को ने इल्जाम लगाया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अफसर ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, खाना नहीं दिया और उनसे सादे कागज पर दस्तखत करने को कहा। अभिनेत्री रान्या राव ने आरोप लगाया है कि सोने की तस्करी के मामले में हिरासत में रहने के दौरान उन्हें कई बार थप्पड़ मारे गए और खाना नहीं दिया गया। उनका दावा है कि हिरासत में रहने के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने दावा किया है कि डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, उन्हें खाना नहीं दिया और खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे पत्र में रान्या ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है।
रान्या राव ने कहा कि 'जब से मुझे हिरासत में लिया गया है, तब से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक, मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, अधिकारियों ने मुझे 1015 बार थप्पड़ मारे, जिन्हें मैं पहचान सकती हूं। बार-बार मारपीट के बावजूद, मैंने उनके द्वारा तैयार किए गए बयानों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।'
यह कड़ा पत्र एक विशेष बेंगलुरु अदालत द्वारा तस्करी के मामले में रान्या को जमानत देने से इनकार करने के एक दिन बाद लिखा गया, जिसमें कई आश्चर्यजनक बातें सामने आई हैं। तीन दिनों तक डीआरआई की हिरासत में रही रान्या को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सोना तस्करी के आरोप में रान्या राव गिरफ्तार
कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को 4 मार्च को भारत में 12 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दुबई से लौटते समय उन्हें बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था। राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक विशेष कमर बेल्ट में छिपा हुआ सोना पाया। बेंगलुरु में उसके घर की तलाशी लेने पर उन्हें 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद भी मिले।
