Sidhi Bus Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। हादसे उस वक्त हुआ जब कोल महाकुम्भ से लौटे रही तीन बसों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक बस तीन टुकड़ों में बंट गई। ये हादसा सीधी के मोहनिया टनल के पास हुआ है। हादसे के बाद बचाव का काम चल रहा है।। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भीषण हादसे पर दुख जताया है।
देश
Sidhi Accident: MP में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर, दर्जन से अधिक लोगों की मौत
- Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 25, 2023, 09:16 AM IST
Sidhi Bus Truck Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
KEY HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बसों को मारी टक्कर
- सड़क हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत, 40 लोग जख्मी
- सड़क हादसे के बाद बचाव का काम जारी, घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
