देश

Siddaramaiah Oath: सिद्धारमैया आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, जानिए कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 20, 2023, 09:15 AM IST

Siddaramaiah Oath: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। सिद्धरमैया दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इसके साथ डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। 25 से 26 मंत्री शपथ ले सकते हैं। यहां जानिए कौन-कौन मंत्री बन सकते हैं।

Siddaramaiah Oath: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। इसके एक सप्ताह बाद शनिवार (20 मई 2023) को शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। सिद्धरमैया दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों को दोपहर साढ़े 12 बजे कांतीरवा स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी स्टेडियम में सिद्धरमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब चर्चा है कि उनके कैबिनेट में 25 से 26 मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले 10 विधायकों के नाम सामने आए हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक भी कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेंगे। ये भी पढें- सिद्धारमैया की ताजपोशी की तैयारी पूरी, कांतीरावा स्टेडियम बनेगा विपक्षी एकता का गवाह

सिद्धारमैया कैबिनेट में ये ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

  1. परमेश्वर
  2. एचके पाटिल
  3. एमबी पाटिल
  4. सतीश जरकीहोली
  5. रामलिंग रेड्डी
  6. केजे जॉर्ज
  7. टीबी जयचंद्र
  8. एचसी महादेवप्पा
  9. यूटी कधार
  10. लक्ष्मी हेब्बलकर

कर्नाटक में ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

karnataka cabinet List

कर्नाटक में ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में 34 मंत्री तक बनाए जा सकते हैं

सिद्धरमैया 2013 में 5 साल के कार्यकाल के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वहीं पूर्व में सिद्धरमैया की सरकार में मंत्री रहे 61 वर्षीय शिवकुमार अगले वर्ष संसदीय चुनावों तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। सिद्धरमैया के सामने पहला चुनौतीपूर्ण काम सही कॉम्बिनेशन के साथ कैबिनेट बनाना है। जो सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और विधायकों की पुरानी और नई पीढ़ी के प्रतिनिधियों के बीच संतुलन स्थापित करे। कर्नाटक कैबिनेट की स्वीकृत क्षमता 34 है, जबकि मंत्री बनने की इच्छा काफी विधायकों को हैं।

कांग्रेस ने गुरुवार को सिद्धरमैया को अगले मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार को एकमात्र डिप्टी सीएम तौर पर नामित किया। बाद में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिद्धरमैया को औपचारिक रूप से नेता चुन लिया गया। इसके बाद 75 वर्षीय सिद्धरमैया ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article