देश

शिवसेना विधायक ने स्कूली बच्चों से कहा, 'मम्मी-पापा मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 01:22 PM IST

Shiv Sena MLA Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिवसेना के एक विधायक संतोष बांगर को यह कहते हुए सुना गया, 'अगर आपके माता-पिता अगले चुनाव में मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना।' बताया जा रहा है कि इन बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी।

Image

संतोष बांगर ने बच्चों से की ये अजब-गजब मांग।

Photo : Times Now Digital

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के एक विधायक संतोष बांगर ने बच्चों से यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर आपके मम्मी-पापा मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना। कलमनुरी के विधायक बांगर की यह टिप्पणी तब आयी है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों के इस्तेमाल के खिलाफ दिशा निर्देश जारी किए थे।

वीडियो में बांगर ने की अजीबो-गरीब मांग

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बांगर को यह कहते हुए सुना गया, 'अगर आपके माता-पिता अगले चुनाव में मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना।' यह वीडियो हिंगोली जिले में उनके एक जिला परिषद स्कूल के दौरे के दौरान बनाया गया था। बांगर ने बच्चों से कहा कि अगर उनके माता-पिता खाना न खाने की वजह पूछे तो उन्हें कहना है, 'वोट फॉर संतोष बांगर', तभी हम खाना खाएंगे।' इन बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी। इसके बाद विधायक ने बच्चों से यह बात दोहराने के लिए कहा कि वे अपने माता-पिता के सामने क्या कहेंगे।

एनसीपी ने शिवसेना को दिया जवाब

बांगर की टिप्पणियों पर कांग्रेस तथा शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राकांपा (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने कहा, 'बांगर ने स्कूली बच्चों से जो कहा है, वह निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के खिलाफ है इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वह बार-बार उल्लंघन करते हैं और भाजपा का सहयोगी होने के कारण छूट जाते हैं। आयोग को बिना किसी पूर्वाग्रह के उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।'

बांगर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने निर्वाचन आयोग से बांगर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और पूछा कि क्या राज्य के शिक्षा मंत्री सो रहे थे, जब उनकी पार्टी का एक विधायक स्कूली बच्चों से ऐसी बातें कर रहा था। बांगर पहले भी अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में आ चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो वह फांसी लगा लेंगे।

कलमनुरी पुलिस ने पिछले साल अगस्त में एक रैली के दौरान तलवार लहराने के आरोप में उन पर मामला दर्ज किया था। 2022 में एक मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के कैटरिंग प्रबंधक को थप्पड़ मारने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं