देश

SAD नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में होगी पेशी, समर्थकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Bikram Singh Majithia : ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बता दें, मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Image

मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में होगी पेशी

Photo : ANI

Bikramjit Singh Majithia: पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी का मुद्दा राज्य में तूल पकड़ रहा है। ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी हुई थी। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, बिक्रम सिंह मजीठिया को आज विजिलेंस रिमांड खत्म होने पर मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुखबीर सिंह बादल ने मान सरकार पर साधा निशाना

इस बीच अकाली दल के प्रमुख नेता सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि मजीठिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मोहाली जाने वाले कुछ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर 'अघोषित आपातकाल लागू' करने के आरोप लगाए। सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "भगवंत मान ने पंजाब में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से झूठे मामले में फंसाए गए बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आज मोहाली जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही हिरासत में लिया जा रहा है और यहां तक कि सभी प्रमुख सड़कों पर नाके लगाकर उन्हें रोका जा रहा है। इस तरह की दमनकारी हरकतें कायरता की निशानी हैं।"

कार्यकर्ताओं को मोहाली जाने की इजाजत नहीं

अकाली दल के नेता ने आगे लिखा, "यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी नेता मजीठिया के लिए उमड़ रहे समर्थन से घबरा गए हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि अकाली दल और उसके कार्यकर्ता इस तरह की दमनकारी हरकतों से नहीं डरेंगे। पहले भी अकालियों ने जन आंदोलनों के जरिए दमन का मुकाबला किया है। अब भी हम पंजाबियों के समर्थन से भ्रष्ट और तानाशाही आम आदमी पार्टी सरकार को करारा सबक सिखाएंगे।"

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। पूर्व मंत्री मजीठिया की 26 जून को गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद उनको 2 जुलाई तक रिमांड पर भेजा गया था। फिलहाल मजीठिया की रिमांड खत्म हो रही है और ऐसे में उनकी कोर्ट में पेशी होनी है। इसी बीच अपना समर्थन देने के लिए अकाली दल के नेता मोहाली के लिए निकल रहे थे। अकाली दल के कार्यकर्ताओं को फिलहाल मोहाली जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article