देश

Bangladesh Violence: भारतीय वायु सेना के सुरक्षा घेरे में भारत पहुंचीं शेख हसीना, आर्मी को किया गया अलर्ट

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में जारी हिंसा को देखते हुए शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। साथ ही वह देश छोड़कर बाहर निकल गई। वह भारत पहुंची तो भारतीय सेना और वायु सेना ने उनके विमान को कड़ी सुरक्षा प्रदान की। इस दौरान सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया था।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Twitter

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और देश छोड़कर बाहर निकल गई। सूत्रों ने बताया कि वह भारत के रास्ते लंदन जा रही है। बताया गया कि शेख हसीना का विमान जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया, भारतीय वायुसेना ने उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान की। इसके साथ ही भारतीय सीमा में हसीना के प्रवेश करते ही वायु सेना और सेना को अलर्ट कर दिया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

सेना को किया गया अलर्ट

सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेशी सी-130 विमान के भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान हवा में उड़े और कुछ समय तक उस पर नजर रखी। इस दौरान भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी।

हिंडन एयरबेस पहुंचीं हसीना

बता दें कि बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली शेख हसीना का विमान लंदन जाने के दौरान गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि हसीना बांग्लादेश वायु सेना के एक सी-130 जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं।

फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हसीना इसी सैन्य परिवहन विमान से ही भारत से आगे जाएंगी या किसी अन्य विमान से लंदन जाएंगी।

हसीना के अपनी बेटी साइमा वाजिद से मिलने की संभावना है, जो दिल्ली में रहती हैं। साइमा वाजिद विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए क्षेत्रीय निदेशक हैं। हसीना के हिंडन में रुकने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही इसकी पुष्टि हुई है।

ढाका ने भारत से किया था अनुरोध

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि भारत ने ढाका के अनुरोध के बाद हसीना के विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से सुरक्षित गुजरने देने का फैसला किया है। भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि ढाका में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर नई दिल्ली करीबी नजर रखे हुए है। बांग्लादेश में जारी घटनाक्रम पर भारत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ढाका में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वेकर उज जमान ने कहा कि हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article