देश

पेपर लीक को लेकर शशि थरूर ने बनाया उत्तर प्रदेश का मजाक, BJP नेताओं ने किया पलटवार

शशि थरूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस पोस्ट में शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश का मजाक बनाने वाले मीम का समर्थन किया था। जिसको को लेकर अब भाजपा के नेताओं ने अपने-अपने तरीके से उन पर पलटवार किया है।

Image

शशि थरूर पर बीजेपी नेताओं ने किया पलटवार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shashi Tharoor: कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस पोस्ट में शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश का मजाक बनाने वाले मीम का समर्थन किया था। इस मीम को लेकर भाजपा नेता भड़क गए और शशि थरूर पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक सवाल और एक जवाब था। हिंदी में सवाल था कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? जवाब था कि वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर का पता चल जाए, उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।

शशि थरूर ने पोस्ट को शानदार बताया और परीक्षा पे चर्चा हैशटैग के साथ इसे शेयर किया। परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है। इसके जरिए वह परीक्षा से पहले छात्रों से बात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। शशि थरूर ने इसी पर कटाक्ष किया। इसे लेकर बीजेपी के नेताओं ने उनकी आलोचना की और कहा कि तिरुवनंतपुरम के सांसद की पोस्ट भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्म राजनीति को दर्शाती है।

इस प्रकार की भावना कांग्रेस के DNA में समाई हुई है- राजीव चंद्रशेखर

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अन्य साथी भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्म राजनीति - जो कांग्रेस का तरीका है, जिसे इस स्वयंभू वैश्विक नागरिक ने कुशलतापूर्वक प्रदर्शित किया है। चंद्रशेखर ने एक्स पर लिखा कि कुछ ही महीने पहले कांग्रेस के एक अन्य सदस्य वैश्विक नागरिक सैम पित्रोदा ने भारतीयों को अफ्रीकी, चीनी, मध्य पूर्वी आदि बताया था। इस प्रकार की श्रेष्ठता की भावना कांग्रेस के डीएनए में गहराई तक समाई हुई है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता पागलपन की फुसफुसाहट के आगे झुक गए हैं, उनका दिमाग विक्षिप्तता के अलौकिक कोहरे में बह रहा है। सरमा ने कहा कि यह सज्जन अक्सर विभिन्न संस्कृतियों (पहले पूर्वोत्तर और अब उत्तर प्रदेश) पर व्यंग्य करते रहते हैं और उनके शब्द बहुत तीखे होते हैं। वे पागलपन की फुसफुसाहटों में फंस गए हैं और उनका दिमाग पागलपन की धुंध में डूबा हुआ है।

वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें आश्चर्य है कि शशि थरूर ने इस तरह से पूरे राज्य को स्टीरियोटाइप, तुच्छ और हास्यास्पद बनाने का विकल्प चुना। गंभीरता से, शशि थरूर क्या आप इस चर्चा को इस स्तर तक ले जाना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश न केवल हमारी सभ्यता में अपने योगदान के लिए जाना जाता है, बल्कि इसने अनगिनत साहित्यिक हस्तियों, राजनीतिक दिग्गजों और सफल व्यक्तियों को भी जन्म दिया है।

विडंबना यह है कि यह प्रथम परिवार का भी घर है, जिसे सभी कांग्रेस नेता नमन करते हैं। सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शिक्षित होने के विशेषाधिकार के बावजूद, मुझे आश्चर्य है कि आपने इस तरह एक पूरे राज्य को स्टीरियोटाइप, तुच्छ और व्यंग्यात्मक रूप से प्रस्तुत करने का विकल्प चुना। गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है, मेरे मित्र।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article