देश

शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती; सुप्रिया सुले ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार शरद पवार (Sharad Pawar) को हल्के डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद पुणे के Ruby Hall Clinic में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। बताया गया है कि वे दो दिन अस्पताल में निगरानी में रहेंगे। इससे पहले भी उन्हें सीने में संक्रमण के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत।

Photo : ANI

Sharad Pawar Admitted In Hospital: एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद उन्हें पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

85 वर्षीय राज्यसभा सदस्य और एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष को रूबी हॉल क्लिनिक (Ruby Hall Clinic) में भर्ती किया गया है। अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि उन्हें शरीर में पानी की कमी के कारण नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे दो दिन तक अस्पताल में निगरानी में रहेंगे और उसके बाद छुट्टी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 9 फरवरी को सीने में संक्रमण के कारण उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 फरवरी को छुट्टी दी गई थी।

सुप्रिया सुले ने शेयर की जानकारी

शरद पवार की तबीयत को लेकर बेटी सुप्रिया सुले ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं. सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद।

शरद पवार का 2004 से पहले मुख कैंसर का ऑपरेशन हुआ था. पिछले कुछ वर्षों में, एनसीपी-एसपी प्रमुख ने भारत और अमेरिका दोनों जगह इस बीमारी से संबंधित कई ऑपरेशन करवाए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article