देश

SDM Jyoti Maurya मामले में आया बड़ा मोड़, ज्योति के पति आलोक ने वापस ली शिकायत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 28, 2023, 08:48 PM IST

sdm jyoti maurya case update: ज्योति मौर्य मामले में सोमवार को एक बड़ा मोड़ आया है, ज्योति के पति आलोक मौर्य ने ज्योति के खिलाफ लगाए आरोप वापस ले लिए हैं।

Image

आलोक मौर्य ने जांच कमिटी से शिकायत वापस लेने का अनुरोध किया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सफाई कर्मी के पद पर तैनात आलोक मौर्य (alok maurya) ने अपनी एसडीएम पत्नी ज्योति मौर्य (sdm jyoti maurya) के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे, उसने उस कथित डायरी के पन्नों के फोटोग्राफ भी शिकायत के समर्थन में पेश किया था जिसमें काफी रुपये के लेनदेन का लेखाजोखा था वहीं इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि ज्योति के पति आलोक मौर्य ने उसके खिलाफ लगाए सारे आरोप वापस ले लिए हैं।

बताते हैं कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने कहा कि हमने अपनी शिकायत वापस ले ली है। इसके पीछे न ही कोई वजह और न कोई समझौता हुआ है लेकिन मैंने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

आलोक मौर्य ने जांच कमिटी से शिकायत वापस लेने का अनुरोध किया

गौर हो कि 28 अगस्त को जांच कमिटी ने आलोक मौर्य को ज्योति मौर्य पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप के सबूत पेश करने के लिए बुलाया था लेकिन आलोक मौर्य ने जांच कमिटी से शिकायत वापस लेने का अनुरोध कर दिया है, ये आग्रह लिखित रूप में किया गया है।

शासन यह तय करेगा कि इस मामले में आगे क्या करना है

उन्होंने कहा है कि सोच समझकर शिकायत वापस ले रहा हूं, वहीं आलोक मौर्य के शिकायत वापस लेने के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट कमिश्नर प्रयागराज को भेजेगी, अब शासन यह तय करेगा कि इस मामले में आगे क्या करना है।

ज्योति मौर्या भी अपना मुकदमा वापस ले सकती है!

वहीं माना जा रहा है कि ज्योति भी अपना मुकदमा वापस ले ले गौर हो कि उन्होंने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद आलोक ने शासन में शिकायत की थी कि ज्योति ने पद का दुरुपयोग करते हुए लोगों से अवैध रूप से लेनदेन किया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article