fir on alok maurya:अपनी एसडीएम पत्नी ज्योति मौर्या के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले आलोक मौर्या की अपनी ही मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं, मामले में नया अपडेट ये हैं कि उसकी जेठानी यानी आलोक मौर्या की भाभी ने आलोक और अपने ही पति का विनोद मौर्या के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है, उसने प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।
ज्योति मौर्या की जेठानी यानी आलोक की भाभी ने अपने पति विनोद, देवर आलोक समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है, जेठानी शुभ्रा मौर्य ने प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली में एडीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं
एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य ने भी ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, गौर हो कि शुभ्रा मौर्य सरकारी स्कूल में टीचर हैं उन्होंने भी ससुरालियों पर दहेज की मांग करना, मारपीट करना, धमकी देना, गालियां देना व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है
शुभ्रा मौर्य की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 377, 354, 452, 323, 504, 506, 427 और दहेज अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं इसी थाने में एसडीएम ज्योति मौर्य ने भी अपने पति आलोक मौर्य व ससुराल वालों के खिलाफ मई महीने में एफआईआर दर्ज कराई थी, पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही है।
