देश

राहुल गांधी के बाद अब संजय राउत की सदस्यता पर खतरा, 'चोर मंडली' वाला मामला पहुंचा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पास

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 25, 2023, 10:23 PM IST

इस समय विपक्ष के कई नेता की कुर्सी जा चुकी है। कोर्ट से सजा मिलने के बाद कई नेता अपनी विधायकी और सांसदी गंवा चुके हैं। एक दिन पहले ही राहुल गांधी की सदस्यता गई है, अब उद्धव गुट की शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की कुर्सी भी खतरे में आती दिख रही है।

राहुल गांधी (Rahul Ganhdi) के बाद अब संंजय राउत (Sanjay Raut) की सांसदी खतरे में दिख रही है। चोर मंडली वाले बयान का मामला अब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के पास पहुंच गया है। अब इस मामले पर राज्यसभा के सभापति क्या फैसला करते हैं, उसी पर राउत की सदस्यता का फैसला टिका है।

जवाब अंसोषजनक

इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र परिषद के उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके खिलाफ दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जब राउत ने जवाब भेजा तो उसे "असंतोषजनक" करार दे दिया गया। गोरहे ने परिषद में बोलते हुए कहा कि राउत ने अपने जवाब में सदन की विशेषाधिकार समिति की संरचना, इसकी निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

क्या कहा उपाध्यक्ष ने

उन्होंने इसके बारे में कहा- "राज्यसभा के एक वरिष्ठ सदस्य होने के नाते, यह उम्मीद नहीं की जाती है कि वह (राउत) विशेषाधिकार समिति के कामकाज के बारे में सवाल उठाते हैं। इसलिए मैं उनकी प्रतिक्रिया से पूरी तरह सहमत नहीं हूं और मुझे यह संतोषजनक नहीं लगता। यह मामला राज्यसभा के सभापति को भेजा गया है क्योंकि राउत राज्यसभा के सदस्य हैं।"

क्या है विवाद

दरअसल जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को तोड़ा और खुद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लिए तब संजय राउत ने यह बयान दिया था। कोल्हापुर के दौरे पर पहुंचे संजय राउत ने 1 मार्च को कहा था कि यह विधानमंडली नहीं चोर मंडली है। जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने शिंदे गुट के लिए इस शब्द का प्रयोग किया था।

अलोचना के बाद जांच

इस बयान को लेकर संजय राउत के जमकर आलोचना हुई। उनकी टिप्पणी से इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही भी बाधित हुई थी। राउत के खिलाफ एक विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया गया था और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के खिलाफ संजय राउत द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान की जांच के लिए एक समिति का गठन किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article