देश

'कांग्रेस से आज भी डरते हैं मोदी': संजय राउत ने फिर अलापा विपक्षी एकता का राग, बोले- शरद पवार करें पहल

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग हो चुके नेताओं की वापसी की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई डूबता जहाज नहीं है।

Image

संजय राउत, शिवसेना नेता

टीएमसी में चल रही उठा-पटक और उसके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस से अलग होकर नया दल बनाने वाले नेताओं को भाजपा से मुकाबले का मंत्र देते हुए कहा कि कांग्रेस कोई डूबता हुआ जहाज नहीं है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अतीत में कांग्रेस छोड़कर अलग दल बनाने वाले नेताओं को फिर से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

भाजपा से मुकाबला करना है तो सभी दलों को आना होगा एक साथ - राउत

राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से इस दिशा में पहल करने की अपील भी की। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ’विकृत राजनीति’ का मुकाबला करने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक दिन पहले कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताए जाने और यह कहे जाने के बाद आयी है कि कोई समझदार व्यक्ति उसमें (कांग्रेस में) सवार नहीं होगा।

'शरद पवार करें पहल तो एक साथ आ सकते हैं सभी दल'

राउत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस छोड़कर गए सभी नेताओं को पहले एक साथ आना चाहिए। वरिष्ठ नेता शरद पवार की पहल से यह संभव हो सकता है और उन्हें ऐसा ही करना चाहिए। हम एक क्षेत्रीय पार्टी हैं और हम आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस से डरते हैं। कांग्रेस कभी डूबता हुआ जहाज नहीं रही।

'राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को तोड़ना लोकतंत्र की विकृति'

इस दौरान पत्रकारों ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों में कथित असंतोष और ’ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बारे में भी सवाल किया। इस पर राउत ने कहा कि ’ऑपरेशन टाइगर’ का इस्तेमाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सौ बार कर चुके हैं। इसके जरिए राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को तोड़ना लोकतंत्र की विकृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा नेतृत्व के दौर में यह विकृति अपने चरम पर पहुंच गई है, लेकिन एक दिन इसका अंत भी होगा। राज्य और देश, दोनों में इस तरह की राजनीति के खिलाफ विद्रोह होगा।

गृह मंत्री से लेकर चुनाव आयोग तक...बोला हमला

राउत ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा के अलावा अन्य मामलों में व्यस्त रहते हैं। न्यायाधीश लंदन में पिकनिक मनाने जाते हैं। चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम करता है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!