देश

'देश में कुकुरमुत्ते की तरह पार्टी आती है और जाती है', 'इंडी' गठबंधन की बी टीम है 'जन सुराज' पार्टी, पर सम्राट चौधरी का हमला

Samrat Choudhary attacks PK Jan Suraj Party: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर सम्राट चौधरी का हमला कहा इंडी' गठबंधन की बी टीम है, कहा 'देश में कुकुरमुत्ते की तरह पार्टी आती और जाती है'

Image

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर सम्राट चौधरी का हमला

Samrat Choudhary attacks PK Jan Suraj Party: 'जन सुराज' पार्टी को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा, 'देश में कुकुरमुत्ते की तरह पार्टी आती और जाती है। 'जन सुराज' पार्टी पैसा लेकर आई है। ये लोग सोचते हैं कि बक्सा खोल कर बिहार की जनता को खरीद लेंगे, लेकिन ये उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। बिहार की जनता ने कई राजनीतिक पार्टियों को देखा है। स्पष्ट है कि 'जन सुराज' पार्टी इंडी गठबंधन की 'बी' टीम है।'

दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया। उनके दल का नाम ‘जन सुराज' पार्टी होगा।

'जन सुराज' पार्टी को चुनाव आयोग की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है, ऐसा प्रशांत किशोर ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान कर दिया है। प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि मनोज भारती 'जन सुराज' पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

प्रशांत बोले-उनकी पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव में भी उतरेगी

प्रशांत किशोर ने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव में भी उतरेगी। उन्होंने कहा, 'अगर आप चाहें तो 2025 तक का इंतजार करना नहीं होगा, क्योंकि नवंबर में होने वाले उपचुनाव में हमारी पार्टी उतरेगी। नवंबर में चार उपचुनाव हैं और बड़े-बड़े दल के महारथी इसमें हिस्सा लेंगे, लेकिन हम उन्हें उपचुनाव में हरा देंगे।'

'एक तरह से लग रहा है कि कांग्रेस तानाशाही की भाषा बोल रही है'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये राजनीतिक भाषा नहीं है। एक तरह से लग रहा है कि कांग्रेस तानाशाही की भाषा बोल रही है। इस देश में लोकतंत्र मौजूद है और लोकतंत्र ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बोला है, उससे साफ झलकता है कि वो किसी दूसरे पिछड़े नेता को देश का प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article