देश

NNM 2024: महिलाओं की सुरक्षा पर सपा ने उठाया सवाल, तो भाजपा ने कहा- सीएम योगी ने सबसे ज्यादा किया काम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 05:30 PM IST

Navbharat Navnirman Manch 2024: समाजवादी पार्टी से विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मुद्दा सिर्फ उत्तर प्रदेश या भारत नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। उन्होंने आंकड़ों के हवाले से सरकार पर सवाल खड़ा किया तो भाजपा नेता मीनाक्षी भराला ने कहा कि योगी जी सरकार ने जितना काम महिला सशक्तिकरण के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया।

Image

नवभारत नवनिर्माण मंच, 2024

Photo : Times Now Digital

Navbharat Navnirman Manch 2024: टाइम्स नाउ नवभारत के मंच पर "नारी सशक्तिकरण: 'बाबा' की गारंटी" के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया तो भाजपा ने जवाब दिया। नवनिर्माण मंच - उत्तर प्रदेश 2024 में भाजपा नेता डॉ. मीनाक्षी भराला और समाजवादी पार्टी से विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कई सवालों का जवाब दिया। आने वाले चुनावों में

नारी सशक्तिकरण मुद्दा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, उत्तर प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं? जैसे सवालों और मुद्दों पर चर्चा हुई।

महिलाओं के मुद्दे पर सपा ने सरकार पर उठाया सवाल

सपा विधायक रागिनी ने कहा कि 'महिला सशक्तिकरण का मुद्दा सिर्फ उत्तर प्रदेश या भारत नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। यूएसए का आंकड़ा बताता है कि महिलाएं 50 फीसदी की आबादी में हिस्सा रखती हैं और वर्किंग आवर्स की बात करें तो महिला अपना सारा काम पूरे घंटे करती है, लेकिन उसकी कमाई 10 फीसदी भी नहीं है, पूरे विश्व में।' शायराना अंदाज में उन्होंने कहा कि

दिन की रोशनी गुजर गई ख्वाबों को बनाने में,

रातों की नींद गुजर गई,बच्चों को सुलाने में।

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र गुजर गई उस घर को सजाने में।

विश्व में सिर्फ एक फीसदी महिला हैं जिनके पास अपना खुद का घर है, खुद की जमीन है।

उन्होंने कहा कि 'महिला सशक्तिकरण का मुद्दा किसी पार्टी, किसी राज्य, किसी देश का नहीं पूरे विश्व की बात है। लॉ एंड ऑर्डर की बात की जाए तो NCRB के जो आंकड़े हैं, खुद के आपके केंद्रीय मंत्री जी के आंकड़े बता रहे हैं कि आए दिन किस तरीके की वारदातें हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की बात करें तो इसमें भी मामलों में इजाफा हुआ है। इसके बीएचयू जैसे संस्थान में आईआईटी की बच्ची के साथ जिस तरह की हिंसा की वारदात को अंजाम दिया जाता है, उससे हर कोई शर्मसार हो जाता है।'

भाजपा ने समाजवादी पार्टी के सवालों का दिया जवाब

वहीं भाजपा नेता मीनाक्षी भराला से टाइम्स नाउ नवभारत ने सवाल पूछा कि 'राष्ट्रीय महिला आयोग के आंकड़े भी ये कहते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध बढ़े हैं, इसपर आपका क्या कहना है?' उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले के आंकड़ों का जिक्र करें और सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध में अगर न्याय मिला है तो वो उत्तर प्रदेश में मिला है। कांग्रेस विधायक अनीश शर्मा जी ने कहा है कि सबसे ज्यादा अच्छा काम महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम हो रहा है वो उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

भाजपा नेता ने आगे बोला कि 'योगी सरकार ने महिलाओं के हित में सबसे अधिक योजनाएं चलाई है। मिशन शक्ति जिसके तहत महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण और उनका मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का काम कर रहे हैं। यूपी पुलिस में 2017 से पहले सिर्फ 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थी, जो आज 40 हजार हैं। योगी जी सरकार ने जितना काम महिला सशक्तिकरण के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित