देश

नए साल पर भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, बर्फबारी हो या फिर चिलचिलाती धूप बॉर्डर पर डटे रहते हैं जवान

Happy New Year: दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ पटाखों और लाइट्स की रोशनी नजर आ रही है, लेकिन इस उजाले को बरकरार रखने वाले सैनिक मुश्तैदी के साथ नियंत्रण रेखा पर डटे हुए हैं ताकि देश को दुश्मनों की नाकाम चालों से बचाया जा सके।

Image

भारतीय सेना

Photo : Times Now Digital

Happy New Year: दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। हर तरफ उजाला ही उजाला नजर आ रहा है, लेकिन इस उजाले को बरकरार रखने वाले सैनिक मुश्तैदी के साथ नियंत्रण रेखा पर डटे हुए हैं ताकि देश को दुश्मनों की नाकाम चालों से बचाया जा सके।

इसी बीच, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको आश्चर्यचकित कर देता। चाहे बर्फबारी हो, शीतलहर का प्रकोप, मानसूनी और तूफानी मौसम या फिर चिलचिलाती धूप भारतीय सेना के जवान अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने से नहीं चूकते और एलओसी पर लगातार गश्त करते रहते हैं।

सेना के जज्बे को सलाम

भारतीय सेना ने बताया कि नए साल का स्वागत करते हुए हमारे सैनिकों के बलिदानों खासकर एलओसी की रक्षा करने वाले सैनिकों को याद करना जरूरी है। भारतीय सेना राजस्थान में गर्मियों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड तक चरम मौसम की स्थिति का सामना करने के लिए बावजूदी अपने कर्तव्य में दृढ़ हैं।

उन्होंने बताया कि ऊबड़-खाबड़, जोखिम भरे इलाके, बर्फबारी से ढके हुए या मानसून के दौरान दलदल में तब्दील होने वाले रास्ते लगातार चुनौतियां पेश करते हैं फिर भी हमारे सैनिक अटूट प्रतिबद्धता के साथ डटे रहते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें