देश

भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्‍चों को गोली मारी, हुई तीनों बच्‍चों की मौत

Saharanpur: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई तथा गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Image

भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्‍चों को मारी गोली

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई तथा गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोहित सजवान ने बताया कि यह घटना सागाठेड़ा गांव में हुई जब रोहिल्ला ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने परिवार को गोली मार दी है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर रोहिल्ला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी पर विवाहेतर संबंध है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

अधिकारी ने बताया कि उसकी बेटी श्रद्धा (12) और बेटे देवांश (पांच) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा (36) और बेटे शिवांश (सात) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में शिवांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सजवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, गंगोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक किरत सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई। यह दर्दनाक है। यह पूछे जाने पर कि क्या रोहिल्ला किसी पार्टी पद पर थे, सिंह ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता था, लेकिन यहां सवाल यह नहीं है कि आरोपी भाजपा से है या किसी अन्य राजनीतिक दल से, यह घटना अमानवीय है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article