देश

बातचीत के लिए आतंक को टूल की तरह इस्तेमाल करता था पाकिस्तान, हमने इस नीति की 'हवा' निकाल दी: जयशंकर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 01:36 PM IST

S Jaishankar: मोदी सरकार पाकिस्तान से जिस तरह से निपट रही है, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि 'भारत अब वह खेल नहीं खेल रहा और वह अब सीमा पार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।' विदेश मंत्री ने भारत के बारे में नई किताब लिखी है।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

Photo : ANI

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को एक बार फिर आईना दिखाते हुए उसके साथ किसी तरह की बातचीत से इंकार किया है। जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान, भारत से बातचीत करने के लिए सीमा पार से चलाए जाने वाले अपने आतंकवाद को एक नीति के रूप में इस्तेमाल करता आया था लेकिन हमने उसकी इस पॉलिसी को 'अप्रांसगिक' बना दिया। विदेश मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसा देश जो आतंकवाद को वैधता देता हो, उसके साथ बातचीत नहीं की जा सकती।

सीमा पार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे-विदेश मंत्री

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत किसी तरह का मेल-जोल बढ़ाने का इच्छुक नहीं है। पहले उसे आतंक एवं दुश्मनी से मुक्त एक सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करना होगा। मोदी सरकार पाकिस्तान से जिस तरह से निपट रही है, उस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि 'भारत अब वह खेल नहीं खेल रहा और वह अब सीमा पार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।'

आतंकवाद पाकिस्तान की कोर पॉलिसी

उन्होंने कहा, 'बातचीत की मेज पर भारत को लाने के लिए पाकिस्तान दशकों से सीमा पार के अपने आतंकवाद का इस्तेमाल एक टूल की तरह करता आया। यह उसकी कोर पॉलिसी थी। हम उसके इस गेम की चक्कर में नहीं पड़े और उसके इस खेल को अप्रांसगिक बना दिया। ऐसा नहीं है कि हम पड़ोसी से किसी तरह का संबंध नहीं रखेंगे। अंतत: पड़ोसी, पड़ोसी होता है। लेकिन बातचीत के लिए वह कोई शर्त रखेगा और हम उसे मानेंगे...अब यह नहीं चलेगा।'

जयशंकर ने लिखी है नई किताब

अपनी नई किताब 'ह्वाय भारत मैटर्स' के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने यह बात कही। पिछले साल अगस्त में भारत ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते तभी सामान्य होंगे जब आतंकवाद एवं दुश्मनी से मुक्त होकर एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएगा। शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई थी। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सहित अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ भारत एक सामान्य रिश्ता चाहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!