देश

'विनाशकाले विपरीत बुद्धि...', खरगे के बयान पर भड़की भाजपा, बोली- RSS को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Mallikarjun Kharge RSS Ban Remark: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरएसएस पर पाबंदी वाले बयान को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने जमकर निशाना साधा और कहा कि आरएसएस को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। दरअसल, खरगे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कहा कि आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

Mallikarjun Kharge RSS Ban Remark: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरएसएस पर पाबंदी वाले बयान को लेकर शुक्रवार को भाजपा हमलावर नजर आई। भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आरएसएस को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। दरअसल, खरगे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कहा कि आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने क्या कुछ कहा

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने खरगे के बयान की जमकर आलोचना की और कहा कि आरएसएस को जिन लोगों ने खत्म करने के बारे में सोचा है, उन्हें खुद विनाश का सामना करना पड़ा है। खंडेलवाल ने कहा, ''आरएसएस को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। यह दुनिया का सबसे बड़े सेवा संगठन है और जिन लोगों ने इसे खत्म करने के बारे में सोचा है, उन्हें खुद विनाश का सामना करना पड़ा है। विनाशकाले विपरीत बुद्धि...।''

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सनातन हिंदू विचारधारा और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। हाल ही में राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया और छठ पर्व को नौटंकी तक कह दिया। यही कांग्रेस की संस्कृति है। उनका मानना है कि आरएसएस, हिंदू देवी-देवताओं या सनातन धर्म का अपमान करने से उनका वोट बैंक खुश होगा और उन्हें फायदा होगा। यह उनकी गलतफहमी है...

'RSS पर लगना चाहिए प्रतिबंध'

खरगे ने कहा था कि आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। खरगे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा था, ''मेरा व्यक्तिगत विचार है और खुलकर बोलूंगा कि (आरएसएस पर प्रतिबंध) लगना चाहिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो चीजें (आरएसएस को लेकर) हमारे सामने रखी हैं, अगर उसकी मर्यादा प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और शाह (गृह मंत्री अमित शाह) रखते हैं तो यह (प्रतिबंध) होना चाहिए।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article