देश

Robert Vadra: रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ीं, शिकोहपुर जमीन घोटाले में आज फिर ED के सामने पेशी

Gurugram Land Deal Case: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, बता दें कि हरियाणा के गुरूग्राम में जमीन सौदे मामले में ED ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।

Image

रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें कम नहीं हो रही

Robert Vadra News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा को भूमि सौदे मामले में आज यानी 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है, बता दें कि वाड्रा गुरूग्राम के शिकोहपुर में भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉंड्रिंग मामले में पेश हुए वहीं वाड्रा ने जांच में सहयोग करने की बात कही, ईडी पहले भी वाड्रा से पूछताछ कर चुकी है।

ईडी ने एक बार फिर से रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया है मगलवार को भी ईडी ने रॉबर्ड वाड्रा से पूछताछ की थी। वहीं इस पूछताछ को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध से की जा रही कार्रवाई है।

वाड्रा ने ईडी की पूछताछ को राजनीतिक प्रतिशोध बताया, बता दें कि इससे पहले मंगलवार यानी 15 अप्रैल को को उन्हें दूसरी बार ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां वे पूछताछ में शामिल होने के लिए पैदल ही ED दफ्तर पहुंचे थे।

क्या हैं स्काईलाइट कंपनी पर आरोप!

बता दें कि यह मामला फरवरी 2008 में वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से गुरूग्राम के शिकोहपुर में 7.5 करोड़ रुपये में 3.5 एकड़ जमीन खरीदने से जुड़ा है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आरोप है कि इस सौदे में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी की गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article