देश

UP के मंदिरों-शक्तिपीठों में होगा दुर्गा सप्तशती एवं रामायण का पाठ, हर जिले को योगी सरकार देगी 1 लाख

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 14, 2023, 11:29 AM IST

Durga Saptshati in UP temples : इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इसका समापन 30 मार्च को होगा। इस दौरान मंदिरों एवं घरों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इस बार योगी सरकार ने नवरात्रि को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है।

Image

राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी हो गए हैं।

Photo : BCCL

Durga Saptshati in UP temples : रामचरित मानस पर सियासी विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इस चैत्र रामनवमी के दौरान मंदिरों एवं शक्तिपीठों में रामायण एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने का निर्देश जारी किया है। रिपोर्टों के मुताबिक इस आयोजन के लिए योगी सरकार प्रत्येक जिले को एक लाख रुपए देने जा रही है। नवरात्रि के मौकों पर शक्तिपीठों एवं मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रशासन की ओऱ से इस संबंध में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। समझा जाता है कि इस आयोजन के जरिए योगी सरकार विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) को संदेश देना चाहती है। सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस और उसकी कुछ चौपाइयों को लेकर विवादित बयान दिए।

22 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इसका समापन 30 मार्च को होगा। इस दौरान मंदिरों एवं घरों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इस बार योगी सरकार ने नवरात्रि को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। नवरात्रि को भव्य एवं पारंपरिक रूप से मनाने के लिए राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं डिविजनल कमिश्नर्स को निर्देश जारी हो गए हैं। जिलों के मंदिरों, सिद्धपीठों एवं शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती के पाठ और देवी जागरण होंगे। यही नहीं मंदिरों में मां दुर्गा की झांकी सजाई जाएगी और अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा।

सभी तैयारियां 21 मार्च तक पूरी करने के निर्देश

अधिकारियों से समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां 21 मार्च तक पूरा करने के लिए कहा गया है। यही नहीं, अधिकारियों से मंदिरों एवं शक्तिपीठों के नाम और पते मांगे गए हैं। निर्देश जारी होने के बाद जिला प्रशासन मंदिरों के प्रबंधन बोर्ड से संपर्क करने में जुटा है। इस विशेष आयोजन को लेकर योगी सरकार कितनी मुस्तैद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार की तरफ से दो नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। ये अधिकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन में मदद करेंगे।

कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

शक्तिपीठों एवं मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सरकार का जोर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी है। मंदिरों एवं शक्तिपीठों को अपने आयोजनों की तस्वीरें संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। बताया गया कि प्रत्येक तहसी एवं जिला स्तर पर एक आयोजन समिति भी बनाई जाएगी।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article