देश

'अगर जाति व्यवस्था खत्म हो जाए तो लाभार्थी आरक्षण छोड़ने को तैयार', रामदास आठवले का बड़ा बयान

Reservation Row: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का आरक्षण को लेकर बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अगर जाति व्यवस्था खत्म हो जाती है, तो हम आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Image

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (फोटो साभार: @RamdasAthawale)

Photo : Twitter

Reservation Row: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के बाद 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' के बैनर तले हजारों युवा एकजुट हुए और आरक्षण को खत्म करने की डिमांड करने लगे। इसको लेकर सियासत पहले से ही गर्मायी हुई है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का आरक्षण को लेकर बड़ा बयान सामने आया। रामदास आठवले ने शुक्रवार को सशर्त आरक्षण छोड़ने की मंशा से सबको अवगत कराया।

'EWS को 10% दिया जाता है आरक्षण'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और यदि समाज से जातिवाद समाप्त हो जाए तो इसके लाभार्थी आरक्षण का लाभ छोड़ने के लिए तैयार हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने रांची में संवाददाताओं से कहा कि अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को मिलाकर कुल 49.5 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जबकि सालाना आठ लाख रुपये से कम आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।

क्या कुछ बोले रामदास आठवले?

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर जाति व्यवस्था खत्म हो जाती है, तो हम आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के समय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। बाद में इसका लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक भी बढ़ाया गया।

    रामदास आठवले ने रांची में 'बुद्ध विश्वभारती महिला एकीकृत विश्वविद्यालय' की आधारशिला भी रखी। यह विश्वविद्यालय बौद्ध मिशन कैंपस की ओर से स्थापित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''लड़कियों की शिक्षा को समर्पित यह विश्वविद्यालय निस्संदेह सराहनीय पहल है।''
    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article