देश

राम मंदिर दान चोरी मामला : ट्रस्ट से अलग हो सकते हैं चंपत राय, टिन्नू यादव पर बड़े एक्शन की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि न्यास के महासचिव चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर एक्शन हो सकता है। टिन्नू यादव पर केस दर्ज हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव ट्रस्ट से अलग हो सकते हैं। इसके अलावा एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है।

Image

राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज।

Ram Temple Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी अपनी जांच तेज कर चुकी है। एसआईटी अब तक छह दिन की जांच पूरी कर चुकी है और इस दौरान श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के सभी पड़े पदाधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि न्यास के महासचिव चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर एक्शन हो सकता है। टिन्नू यादव पर केस दर्ज हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव ट्रस्ट से अलग हो सकते हैं। इसके अलावा एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है।

पैसों की गिनती में शामिल रहे बैंक कर्मचारियों पर कानूनी शिकंजा कस सकता है। सूत्रों का कहना है कि जिन कर्मचारियों की लापरवाही से दान की चोरी हुई उन पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा सकता है।

बैंक कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ

जानकारी के मुताबिक एसआईटी अब तक चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा, केडी तिवारी सहितट्रस्ट के सभी बड़े पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है। बैंक कर्मियों से भी पूछताछ हुई है। इस जांच में मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को अहम कड़ी माना जा रहा है। कहा गया है कि 45 दिनों के बाद सीसीटवी फुटेज अपने आप डिलीट हो जाता है। ऐसे में एसआईटी को तय करना है कि वह केवल पूछताछ के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाएगी या इलेक्ट्रानिक सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद लेगी।

दानकर्ताओं के बयान दर्ज करेगी SIT

यही नहीं, चांदी, सोने और आभूषण दान करने वाले लोगों के बयान दर्ज होंगे। दान करने वालों को क्या रसीद मिली है, इसकी भी जांच होगी। बैंक की भूमिका पर सवाल हैं। दावा है कि चढ़ावे में मिले पैसों को गिनने के लिए बैंक ने आउससोर्स किए गए कर्मचारियों की नियुक्ति की थी।

दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राम मंदिर में दान एवं चढ़ावे के कथित गबन को लेकर रामभक्‍तों को भरोसा दिया कि वे 15 दिन और इंतजार करें क्योंकि मामले में एसआईटी जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। योगी ने चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावी क्यों न हो। उन्होंने शुक्रवार को अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 378 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्‍सालय समेत 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article