देश

Ram Navami 2026: पीएम मोदी ने LIVE देखा भगवान रामलला का 'सूर्य तिलक'; देखें प्रभु राम की अद्भुत तस्वीर

Ram Navami 2026: अयोध्या के रामलला मंदिर में आज यानी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव मनाया गया। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। इस खास अवसर पर अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों लोग इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने।

Image

प्रधानमंत्री ने टीवी पर लाइव भगवान रामलला के सूर्य तिलक को देखा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ram Navami 2026: राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार को रामलला का सूर्य तिलक हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलर किया गया। करीब 9 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली कीरणें पड़ीं।

पीएम मोदी ने टीवी पर लाइव देखा सूर्य तिलक

पीएम नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। प्रधानमंत्री ने टीवी पर लाइव भगवान रामलला के सूर्य तिलक को देखा। बता दें कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए दर्पणों और लेंसों के एक विशेष सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं। करीब 4 मिनट तक प्रभु के ललाट पर सूर्य की रोशनी चमकती रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

अयोध्या की गलियों में लगे एलईडी स्क्रीन

इस अद्भुत दृश्य का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया और अयोध्या की गलियों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर भी इसे दिखाया गया, ताकि मंदिर के बाहर मौजूद भक्त भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

मान्यता है कि राम नवमी के दिन भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लिया था। नौ दिनों तक मां शक्ति की उपासना करने के बाद भक्त आज प्रभु राम की आराधना में लीन हैं। अयोध्या के अलावा देशभर के मंदिरों में आज विशेष अनुष्ठान और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article