देश

Ram Mandir Donation Row: बैंक रिकॉर्ड से खुलेंगे सारे राज! SBI बैंक पहुंची पुलिस; अकाउंट डिटेल की हो रही जांच

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब वित्तीय पहलुओं तक पहुंच गई है। जांच के तहत पुलिस टीम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पहुंची और बैंक रिकॉर्ड तथा लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि जमा और निकासी की प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई थी या नहीं।

Image

Ram Mandir Donation Row: गिरफ्तार आरोपियों के बैंक रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच पड़ताल चल रही है। AI IMAGE

Ram Mandir Donation Row: राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मामले की पड़ताल कर रही पुलिस टीम जांच के सिलसिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पहुंची, जहां बैंक रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कथित तौर पर जमा और निकासी की प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई या नहीं।

क्या बैंकिंग प्रक्रिया में हुई कोई लापरवाही?

जांच एजेंसियां बैंक कर्मचारियों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी स्तर पर बैंकिंग प्रक्रिया में लापरवाही या मिलीभगत हुई थी या नहीं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी बैंक कर्मचारी पर आधिकारिक तौर पर आरोप तय नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जांच टीम खाते से जुड़े लेनदेन, दस्तावेज और अन्य वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि कथित तौर पर चढ़ावे की राशि का प्रवाह किस तरह हुआ।

पुलिस ने इन बैंकों से ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड मांगा है। ऐसा माना जा रहा है कि बैंक डिटेल की जांच के बाद कई अहम खुलासे होंगे। जांच इस बात पर केंद्रित है कि दान की गिनती, उसकी सुरक्षा और बैंक तक पहुंचाने की प्रक्रिया में किन स्तरों पर लापरवाही या मिलीभगत हुई।

सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा

राम मंदिर दान चोरी और गबन मामले में सभी आठों आरोपियों की आज यानी सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में वर्चुअल मोड में पेशी हुई। यहां सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत (ज्युडिशल कस्टडी) 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पहले, उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जहां आज पूर्व की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उनकी पेशी हुई थी।

सुनवाई के दौरान, पुलिस ने किसी भी आरोपी की कस्टडी रिमांड की मांग अदालत से नहीं की। ऐसे में अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इस दौरान आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ नहीं होगी और वे न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे।

गिरफ्तार हुए लोगों के नाम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ आरोपियों- अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रविवार को पुलिस टीमों ने सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ तलाशी भी ली।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article