देश

'पर्वत से ऊंची, समुद्र से गहरी है भारत-रूस की दोस्ती', क्रेमलिन में पुतिन से मिलने के बाद बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Meets Putin : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। रूसी राष्ट्रपति के साथ उनकी यह मुलाकात क्रेमलिन में हुई। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा रूस के अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी वह ऐसा करता रहेगा।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Rajnath Singh Meets Putin : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। रूसी राष्ट्रपति के साथ उनकी यह मुलाकात क्रेमलिन में हुई। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा रूस के अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी वह ऐसा करता रहेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि 'दोनों देशों के बीच दोस्ती पर्वत से भी ऊंची और समुद्र से भी गहरी है।' इसके अलावा रूस में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत और शानदार व्यवस्था के लिए भी रक्षा मंत्री ने रूस का आभार जताया। पुतिन के साथ हुई इस बैठक में रूस के रक्षा मंत्री एंड्रेई बेलूसोव भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह अपनी तीन दिनों की यात्रा पर रूस पहुंचे हैं।

एस-400 की बची हुई दो यूनिटों की आपूर्ति जल्द हो-राजनाथ

रक्षा मंत्री ने कहा कि मिलिट्री-टेक्निकल को-ऑपरेशन पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की बैठक काफी सार्थक रही। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 की बची हुई दो यूनिटों की आपूर्ति जल्द करने के लिए कहा।

आईएनएस तुशील का हुआ जलावतरण

रूस में बने बहु-भूमिका वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील का सोमवार को तटीय शहर कलिनिनग्राद में जलावतरण किया गया। दुनिया भर में तकनीकी रूप से सबसे उन्नत फ्रिगेट में से एक माने जाने वाले इस युद्धपोत से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हिंद महासागर में चीन की चालबाजी को देखते हुए भारत लगातार अपनी नौसेना को मजबूत बना रहा है। नौसेना के बड़े में नए -नए उन्नत हथियार एवं उपकरणों को शामिल किया जा रहा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article