देश

Madhavi Raje Scindia: राजमाता माधवी राजे सिंधिया की फिर बिगड़ी तबियत, दिल्ली AIIMS में चल रहा है इलाज

Jyotiraditya Scindia's Mother's Health: गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे की तबियत बिगड़ गई है, उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है।

Image

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे की तबियत बिगड़ गई है

KEY HIGHLIGHTS
  1. राजमाता माधवी राजे की तबियत बिगड़ गई है, उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है
  2. ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से अभी तक वापस नहीं लौटी है
  3. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने संडे को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है

Jyotiraditya Scindia's Mother's Health: गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया संडे को शिवपुरी विधानसभा में जनसंपर्क करने वाले थे पर उनका आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया बताया जा रहा है कि उनकी दादी राजमाता माधवी राजे की तबियत बिगड़ गई है, उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है, वो वेंटिलेटर पर हैं।

मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं, वहीं अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने संडे को अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

गौर हो कि अभी 30 अप्रैल को ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ गई थी उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली रवाना हो गई थीं और अपना दो मई को दौरा निरस्त कर दिया था इसके बाद से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से अभी तक वापस नहीं लौटी है।

वहीं अब एक बार फिर राजमाता माधवी राजे सिंधिया की हालत खराब हो गई है, कहा जा रहा है कि माधवी राजे को सांस की तकलीफ है इसलिए उन्हें तकलीफ होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!