देश

जोधपुर: आसाराम को रेप केस में राजस्थान कोर्ट से राहत, खराब तबीयत को देखते हुए मिली 6 महीने की अंतरिम जमानत, पढ़ें- पूरा मामला

राजस्थान हाई कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम बापू को छह महीने की अंतरिम बेल दे दी है। खुद को भगवान बताने वाले आसाराम रेप केस में जेल में बंद हैं। रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम ने बिगड़ती सेहत और एडवांस मेडिकल इलाज की तुरंत जरूरत का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी।

Image

आसाराम को रेप केस में राजस्थान कोर्ट से मिली जमानत

Asaram Bapu Interim Bail News: राजस्थान हाई कोर्ट ने बुधवार को खुद को भगवान बताने वाले आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर छह महीने की अंतरिम बेल दे दी है। आसाराम अभी रेप केस में जोधपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसके द्वारा अपनी बिगड़ती सेहत और मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत का हवाला देते हुए बेल की अर्जी दी गई थी।

आसाराम का चल रहा इलाज

इस मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की डिवीजन बेंच ने की। बता दें कि अभी आसाराम का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

किस मामले में हुई जेल

आसाराम बापू अगस्त 2013 से एक स्कूल की लड़की से रेप के आरोप में जेल में हैं और उन्हें तब गिरफ्तार किया गया था जब 16 साल की लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की के माता-पिता आसाराम के भक्त थे और उसके आश्रम आते जाते रहते थे।

दो महीने बाद आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर गुजरात के सूरत में उनके आश्रम में दो बहनों से रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया। इससे पहले जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के रेप केस में आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर मार्च के आखिर तक इंटरिम बेल दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने रखी शर्त

जस्टिस एमएम सुंदरेश और राजेश बिंदल की बेंच ने निर्देश दिया कि आसाराम सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेंगे और अंतरिम बेल पर रिहा होने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने नोट किया कि आसाराम को उम्र से जुड़ी कई हेल्थ प्रॉब्लम हैं और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। जहां तब उन्हें इलाज के लिए बेल दी गई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article