देश

Rajasthan Congress: अल्टीमेटम विवाद के बाद खड़गे ने गहलोत और पायलट को किया दिल्ली तलब, करेंगे अलग-अलग मीटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2023, 10:52 PM IST

Rajasthan Congress: प्रस्तावित बैठक पायलट के उस अल्टीमेटम के बाद हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार से की गई उनकी तीन मांगों को इस महीने के अंत तक पूरा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

Image

राजस्थान कांग्रेस में जारी कलह को शांत करने की कोशिश में जुटे खड़गे

Photo : Twitter

Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस में जारी कलह को अब कांग्रेस आलाकमान शांत करने की कोशिश करता दिख रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान कांग्रेस के दोनों नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट को दिल्ली तलब किया है। खबर है कि खड़गे दोनों नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। सचिन पायलट ने गहलोत सरकार पर इन दिनों सीधा हमला बोल रखा है। उन्होंने गहलोत सरकार को अल्टीमेटम भी दे रखा है।

गहलोत का दिल्ली आना हुआ कंफर्म

पीटीआई के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने यह बात कही। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी गहलोत का कार्यक्रम जारी किया है जिसमें उनकी दिल्ली यात्रा की पुष्टि होती है। वह राजधानी में राजस्थान भवन का शिलान्यास करेंगे।

पायलट का अल्टीमेटम

प्रस्तावित बैठक पायलट के उस अल्टीमेटम के बाद हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार से की गई उनकी तीन मांगों को इस महीने के अंत तक पूरा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। पायलट की एक मांग है कि पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

कर्नाटक वाला फॉर्मूला खड़गे अपनाएंगे

वरिष्ठ नेता के अनुसार, राज्य के सभी नेताओं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक 26 मई को होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आलाकमान गहलोत और पायलट को एक मंच पर लाने के लिए उनसे अलग-अलग मुलाकात करेगा। वरिष्ठ नेता ने कहा कि खरगे को कर्नाटक में सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार को भी साथ में लाने में सफलता मिली और पार्टी अब चाहती है कि राजस्थान में भी इसी फॉर्मूले को अपनाया जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article