देश

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते रोज कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब ईडी ने समन जारी किया है। राज कुंद्रा को सोमवार को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए उपस्थित रहना पड़ेगा।

Image

ईडी ने राज कुंद्रा के खिलाफ जारी किया समन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के कथित वितरण से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुंद्रा को मामले के जांच अधिकारी के समक्ष सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया है, लेकिन अगर वह सोमवार को नहीं आ सकते तो सप्ताह में किसी और दिन पेश हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि मामले में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी इस सप्ताह के दौरान पेश होने के लिए कहा गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का एक कारोबारी भी शामिल है।

29 नवंबर को पड़े थे कुंद्रा के कई ठिकानों पर छापे

केंद्रीय एजेंसी ने 29 नवंबर को कुंद्रा के मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में स्थित अन्य व्यक्तियों के परिसरों पर छापे मारे थे। मई, 2022 का धनशोधन का यह मामला कुंद्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर मुंबई पुलिस की कम से कम दो प्राथमिकियों और आरोपपत्र से जुड़ा है। इस मामले में कुंद्रा और कुछ दूसरे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। कुंद्रा के खिलाफ धनशोधन का यह दूसरा मामला है। ईडी ने इस साल की शुरुआत में क्रिप्टो करंसी मामले में कुंद्रा और शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी लेकिन दंपति को ईडी के इस कुर्की आदेश के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय से राहत मिल गई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था