कई राज्यों में राजभवन के नाम बदले गए।(फोटो सोर्स: kerala and bengal raj bhavan )
Raj Bhavan Rename: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को देशभर के राजभवनों के नाम बदलकर लोकभवन करने का निर्देश दिया था। वहीं, राज निवासों का नाम बदलकर लोक निवास करने का आदेश दिया था। इसके बाद केरल में राजभवन का नाम सोमवार को बदलकर आधिकारिक तौर पर लोकभवन कर दिया गया। वहीं, बंगाल में भी राजनभवन का नाम बदल दिया गया है।
बयान में कहा गया है कि राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन करने का प्रस्ताव सबसे पहले राज्यपाल आर्लेकर ने 2022 में अखिल भारतीय राज्यपाल सम्मेलन में रखा था, जब वह बिहार के राज्यपाल थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।