देश

ओडिशा-झारखंड सीमा पर IED विस्फोट में रेलवेकर्मी की मौत, CM माझी ने मुआवजे का किया ऐलान

IED Blast: ओडिशा-झारखंड सीमा पर सुंदरगढ़ जिले में रेलवे पटरी पर हुए आईईडी विस्फोट में एक रेलवेकर्मी की मौत हो गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विस्फोट में रेलवेकर्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Image

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (फोटो साभार: @MohanMOdisha)

Photo : Twitter

IED Blast: ओडिशा-झारखंड सीमा पर सुंदरगढ़ जिले में रेलवे पटरी पर हुए आईईडी विस्फोट में एक रेलवेकर्मी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इतुआ ओराम के रूप में हुई है, जो भारतीय रेल में 'की मैन' के पद पर कार्यरत था। पुलिस को आशंका है कि इस विस्फोट के पीछे माओवादियों का हाथ हो सकता है, क्योंकि घटनास्थल से माओवादियों के पोस्टर मिले हैं।

रेलवे पटरी पर हुआ विस्फोट

दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट बिमलगढ़ खंड के तहत करमपाड़ा और रेंजडा के बीच स्थित रेलवे पटरी पर हुआ। पटरी को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन यह लूप लाइन होने के कारण किसी भी यात्री ट्रेन की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह क्षेत्र सारंडा वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। माओवादियों ने 28 जुलाई से तीन अगस्त तक ‘शहीद सप्ताह’ मनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद हम मरम्मत कार्य शुरू करेंगे।’’

CM ने मुआवजे का किया ऐलान

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विस्फोट में रेलवेकर्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से प्रदान की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article