नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर लॉन्चिंग डेट को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है वंदे भारत स्लीपर अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान इस साल 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि पिछले साल यह संख्या 7,500 थी। अब तक 10,000 ट्रेनें घोषित की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 150 अनरिज़र्व्ड ट्रेनें भी तैयार रहेंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत रिज़र्व किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी लेकर बड़ी जानकारी अब सामने आ चुकी है कि कब तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी लंबे अरसे से ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है बता दे की रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर भी बड़ी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन तैयार और टेस्टेड हो चुकी है। चूंकि इसे जोड़ी के रूप में चलाना होगा, इसलिए दूसरी रेक का निर्माण किया जा रहा है, जो 10 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसका रूट चुना जाएगा और यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा, पंजाब में रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं की भी घोषणा की गई। राजपुरा-मोहाली नई रेलवे लाइन 18 किलोमीटर लंबी होगी और इसका खर्च 443 करोड़ रुपए आएगा। वहीं, फीरोजपुर कैंट से बहादुरगढ़, पटियाला होते हुए दिल्ली तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि 2009-2014 के दौरान पंजाब के लिए बजट केवल 225 करोड़ था, जबकि आज यह बढ़कर 5,421 करोड़ रुपए हो गया है। यह राशि राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और नए प्रोजेक्ट्स को गति देने में उपयोग होगी। इस साल त्योहारों में यात्रियों को ज्यादा ट्रेनें और सुविधा मिलने वाली हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा और अधिक आरामदायक और तेज होगी।
