देश

लोकसभा में आज चुनाव सुधारों पर होगी चर्चा, राहुल गांधी करेंगे बहस की शुरुआत, उठ सकता है BLO मौत का मुद्दा

समझा जाता है कि भाजपा निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय एवं संजय जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं को चर्चा में उतारेगी। चुनाव सुधारों पर संसद में दो दिनों तक चर्चा होगी। तो कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्जवल रमन सिंह, इसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद चर्चा में भाग ले सकते हैं।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Debate on poll reforms in Loksabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को निचले सदन में चुनाव सुधारों पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष मानसून सत्र से ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा कराए जाने की मांग करता आ रहा था लेकिन सरकार ने कहा कि एसआईआर की जगह चुनाव सुधारों पर चर्चा होनी चाहिए। सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र, स्वायत्त एवं संवैधानिक संस्था है। समझा जाता है कि भाजपा निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय एवं संजय जायसवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं को चर्चा में उतारेगी। चुनाव सुधारों पर संसद में दो दिनों तक चर्चा होगी। तो कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्जवल रमन सिंह, इसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद चर्चा में भाग ले सकते हैं।

राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा

वहीं राज्यसभा में मंगलवार को वंदे मातरम पर विशेष चर्चा होगी. देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद में खास चर्चा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा में मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 'वंदे मातरम' पर विशेष चर्चा होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे।

BLO की मौतों का मुद्दा उठ सकता है

लोकसभा में 10 घंटे तक चुनाव सुधारों और SIR पर चर्चा होगी। चुनाव सुधारों पर होने वाली चर्चा पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 10 दिसंबर को जवाब देंगे। बहस के दौरान SIR प्रक्रिया में वोट चोरी के आरोप, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और व्यापक चुनाव सुधार पर खास फोकस रहेगा। विपक्ष लगातार SIR को लेकर सरकार पर हमलावर है। SIR के काम में लगे BLO की मौतों का मुद्दा भी उठ सकता है। आरोप है अधिक दबाव के कारण BLO खुदकुशी कर रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। इधर बिहार चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की रिकॉर्ड जीत के बाद विपक्ष एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठा सकता है।

क्या है विशेष गहन पुनरीक्षण, SIR

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है। जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article