देश

राहुल गांधी का कल महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट में पेश होना जरूरी, आखिर क्या है RSS से जुड़ा मामला?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कल (शनिवार)ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े मानहानि मामले में पेश होना जरूरी है। बता दें कि मामला साल 2014 से जुड़े एरएसएस पर टिप्पणी को लेकर है। भिवंडी तालुका के सोनाले गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस जिम्मेदार है।

Image

राहुल गांधी का शनिवार को ठाणे की भिवंडी कोर्ट में पेश होना जरूरी।

Photo : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कल (शनिवार) ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े मानहानि मामले में पेश होंगे। यह मामला 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। बताया जाता है कि भिवंडी तालुका के सोनाले गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने आरएसएस को बदनाम करने की कोशिश की: राजेश कुंटे

इस बयान के बाद आरएसएस के पदाधिकारी राजेश कुंटे ने भिवंडी कोर्ट में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 के तहत निजी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें संगठन को बदनाम करने का आरोप लगाया गया। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी पिछली चार सुनवाई में अदालत के सामने पेश नहीं हुए थे। इस बार उनकी मौजूदगी जरूरी मानी जा रही है।

जमानतदार का हो गया निधन

राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं। हालांकि, जिस व्यक्ति ने राहुल गांधी की जमानत ली थी, उस जमानतदार का ही निधन हो गया है। जमानतदार के निधन के बाद राहुल गांधी के लिए नया जमानतदार खड़ा कर फिर से जमानत लेने की नौबत आन पड़ी. राहुल गांधी को शनिवार के दिन भिवंडी कोर्ट में पेश होकर नया जमानतदार भी पेश करना होगा

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें