नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर नए अंदाज में नजर आए। वे गुरुवार (20 अप्रैल 2023) को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके पहुंचे। वे यहां संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई युवाओं से मुलाकात की।
राहुल गांधी मुखर्जी नगर में सड़क किनारे इन युवाओं के साथ बैठकर बातचीत करते देखे गए। मुलाकात के दौरान इन युवाओं ने परीक्षा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए।
इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले मंगलवार की शाम अचानक यहां बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे थे, जहां उन्होंने गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों का लुत्फ उठाया था।
इससे पहले आज ही मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत सेशन कोर्ट से झटका मिला। अदालत ने मानहानि के इस मामले में उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
